झांसी। मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान के रिज्ल्ट के बाद इसमें सफल हुए मेधावियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई। इसके बाद मदरसा की पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर मुफ्ती आरिफ नदवी ने नसीहत देते हुए कहा कि अल्लाह का शुक्र करें, कामयाबी पर मघरूर और नाकामी पर मायूस न हों। इल्म को अमल बनाकर दीन की रौशन मिसाल कायम करें और नाकामी से सबक लेकर मेहनत करें। इस मौके पर मुफ्ती आरिफ नदवी, हाफ़िज़ शमसुद्दीन, क़ारी आसिफ, हाफ़िज़ अब्दुल गफ्फार, हाफ़िज़ नईम, हाफ़िज़ शरीफ, हाफ़िज़ शहज़ाद, हाफ़िज़ शकील, हाफ़िज़ फैसल, मौलाना अब्बास, मौलाना फरहत, मौलाना नजमुस साकिब, मौलाना तय्यब, मौलाना अम्मार, हाफ़िज़ रशीद रौनक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में हाफ़िज़ गफ्फार ने सभी का शुक्रिया अदा किया। संवाद