फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेले में 576 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। क्षेत्रीय सेवायाेजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसिलिंग का मां पीतांबरा आईटीआई नंदनपुरा में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों शामिल हुए। मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी शिक्षा के 662 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनका कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 576 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। रोजगार मेले के दौरान सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मुहम्मद ने अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संदीप सुद्धा, तारूलिका सुद्धा, परमानंद वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें