फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के लिए 1717 विद्यार्थियों की मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम चरण के प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया में 1717 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में 5 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) संचालित हो रहे हैं। जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झांसी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मऊरानीपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उल्दन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गरौठा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महिला विश्व बैंक हैं। इन कॉलेजों में ग्रुप ए की 1796 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश के लिए 1717 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। वही ग्रुप बी की 516 सीटों के लिए 333 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य ने बताया कि 23 अगस्त तक प्रथम चरण के प्रवेश किए जाएंगे। अवकाश वाले दिन भी कॉलेज प्रवेश के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें