फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेसिक के 22 और विद्यालयों का विलय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के 22 और विद्यालयों का आपस में विलय कर दिया गया है। मंगलवार से इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को मर्ज किए गए स्कूल में जाकर पढ़ना होगा। साथ ही शिक्षकों को भी विलय वाले स्कूल में जाकर अध्यापन कराना होगा।



जनपद में पहली बार शुक्रवार को 21 स्कूलों का विलय किया गया था। उसी क्रम में अब कम छात्रांकन वाले 22 नए विद्यालयों को भी नजदीकी स्कूल से मर्ज कर दिया गया है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि मऊरानीपुर के प्राथमिक विद्यालय धवाकर का कंपोजिट धवाकर में, गुरसराय में प्राथमिक विद्यालय मथनिया का उच्च प्रथमिक विद्यालय खड़ोरा में, प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरा का प्राथमिक विद्यालय सिरवो में, झांसी नगर में प्राथमिक विद्यालय नैनागढ़ का प्राथमिक विद्यालय गरियागांव में, बबीना में प्राथमिक विद्यालय खांच का प्राथमिक विद्यालय रक्सा में, चिरगांव के प्राथमिक विद्यालय खरगुरा-1 का कन्या प्राथमिक विद्यालय खरगुरा में, प्राथमिक विद्यालय महेवा खेरा का प्राथमिक विद्यालय महेवा में विलय किया गया है। मोंठ के प्राथमिक विद्यालय ब्रिसिंहपुरा को प्राथमिक विद्यालय बबई में, प्राथमिक विद्यालय कन्या शाहजहांपुर को प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में, प्राथमिक विद्यालय बेलमा खुर्द को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलमा खुर्द में मर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, बामौर में प्राथमिक विद्यालय निबुजा का कंपोजिट करगुवांखुर्द में, प्राथमिक विद्यालय अचौसा का उच्च प्राथमिक विद्यालय अचौसा में, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौरा का प्राथमिक विद्यालय बरौरा में, प्राथमिक विद्यालय खिड़रपुरा का उच्च प्राथमिक विद्यालय खिड़रपुरा में, प्राथमिक विद्यालय बहतर का उच्च प्राथमिक विद्यालय बहतर में, प्राथमिक विद्याल गौरा का कंपोजिट जुझारपुरा में, प्राथमिक विद्यालय इंडी का प्राथमिक विद्यालय सेमरी में, उच्च प्राथमिक विद्यालय खलर का प्राथमिक विद्यालय खलर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मलहेता का प्राथमिक विद्यालय मलहेता में, प्राथमिक विद्यालय चिरौराखुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरौराखुर्द में, प्राथमिक विद्यालय डुदी का उच्च प्राथमिक विद्यालय डुदी में, प्राथमिक विद्यालय सेमरी का उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरी में विलय हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें