फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आठ डिग्री लुढ़का पारा, आज बादल गरजने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली में हुई बारिश का असर झांसी में भी देखने को मिला। यहां एक ही दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मेघ गर्जना और वज्रपात होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले कुछ दिनों से दिन में अच्छी धूप खिली रहने की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मगर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को साफ देखने को मिला। सुबह चारों तरफ धुंध छाई हुई थी। धीरे-धीरे दिन चढ़ने के साथ धुंध तो छंटती गई मगर बादल छाए रहे। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप निकली मगर कुछ खास असर नहीं पड़ा। एक दिन पहले तक जो लोग हाफ जैकेट और स्वेटर पहन रहे थे, वो फिर से फुल जैकेट में नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन तक बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें