फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सात साल का बेटा आया तो कमरे में फंदे पर लटके थे पिता

Mon, 10 Apr 2023 05:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बबीना पुलिस के मुताबिक, मनोज आदिवासी (34) पुत्र गिरजा आदिवासी पारिवारिक विवादों के चलते परेशान रहता था। रविवार को परिजन खेत पर गए थे, पीछे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के बबीना के ग्वावली गांव में पारिवारिक समस्याओं से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत पर गए थे। उसका सात साल का बेटा घर आया तो पिता कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। उसने परिजनों को बताया कि पापा फंदे पर लटके हैं। जब लोग पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 
बबीना पुलिस के मुताबिक, मनोज आदिवासी (34) पुत्र गिरजा आदिवासी पारिवारिक विवादों के चलते परेशान रहता था। रविवार को परिजन खेत पर गए थे, पीछे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मनोज की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके दो बेटे 13 साल का प्रदीप और 7 साल का दीपक है। रविवार को पत्नी पार्वती दोनों बच्चों को लेकर खेत पर गई थी। मनोज घर पर अकेला था। उसने सुसाइड कर लिया। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें