फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। साइबर ठगी सिंडिकेट से जुड़े बैंक खातों के उपयोग के मामले में थाना मोंठ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी रजनीकांत सिंह ने बताया कि यह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क है, जिसमें कई लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं। साइबर सेल द्वारा एवं पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, बैंक खातों, एटीएम निकासी और वित्तीय लेनदेन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम नौकरी, डिजिटल अरेस्ट और अन्य झांसे देकर लोगों से ठगी की गई रकम को बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त कर स्थानांतरित और निकाला जा रहा था। जांच के आधार पर ग्राम पांडरी निवासी राकेश कुमार और एक अन्य का नाम सामने आया। पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें