फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कैथ लैब

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कैथ लैब। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कैथ लैब
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कैथ लैब शुरू हो गई है। मंगलवार को दो मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। अब झांसी समेत बुंदेलखंड के मरीज रियायती दरों पर मेडिकल कॉलेज में एंजियोग्राफी करा सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ किया था। इसके साथ ही ब्लॉक में ओपीडी शुरू हो गई थी। मंगलवार से कैथ लैब शुरू कर झांसी प्रदेश का पहला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बन गया। पहले दिन डॉ. निर्देश जैन व उनकी टीम सीनियर कैथ लैब टेक्नीशियन विशाल सिंह, विकास राजपूत, जूनियर टेक्नीशियन अविनाश ने दो मरीजों की एंजियोग्राफी की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही यहां पर एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की सुविधा भी मिलने लगेगी। एंजियोग्राफी करने वाली मशीन भी देश के गिने चुने बड़े अस्पतालों में ही है। इस दौरान एसआईसी डॉ. रविंद्र मिश्रा, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें