फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक मेडिकल स्टोर संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। दवा कारोबारी शनिवार की दोपहर थोक मार्केट के लिए निकला था। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जबकि, परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। सुबह उसकी लाश मिली।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके के लक्ष्मणगंज निवासी राजकुमार सोनी (30) नरिया बाजार स्थित शिव मेडिकल स्टोर के संचालक थे। रविवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे वे मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए थोक मार्केट मिनर्वा चौराहे के लिए निकले थे। लेकिन, इसके बाद वे नहीं लौटे। शाम को परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाश की, परंतु जानकारी नहीं हो पाई। रात में कोतवाली पुलिस को भी गुमशुदा होने की सूचना दी। सोमवार की अल सुबह उनका शव ग्वालियर रोड शिवानी होटल के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक खड़ी हुई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। भाई रानू सोनी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया।
मोबाइल से मिली लोेकेशन
झांसी। दुकान से जाने के कुछ समय बाद से राजकुमार का मोबाइल बंद जाने लगा था। रात भर परिजन उसके नंबर पर कॉल लगाते रहे, लेकिन हमेशा मोबाइल बंद आया। सुबह तकरीबन चार बजे कुछ देर के लिए मोबाइल खुला और बंद हो गया। मोबाइल खुलने पर परिजनों को उसकी लोकेशन मिली और वे मौके पर पहुंच गए। बाइक मिलने पर उन्होंने आसपास तेजी से तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में झाड़ियों के बीच शव मिल गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले खोला था मेडिकल स्टोर
झांसी। राजकुमार सोनी पिछले सत्रह सालों से गंदीगर टपरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता आ रहा था। अच्छा अनुभव होने के बाद उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया था। नौ अप्रैल को ही मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया था। नए कारोबार को लेकर वो बेहद उत्साहित था।
सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
झांसी। घटना के बाद से थाना कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शहर के भीतर के कैमरों में तो उसकी लोकेशन नहीं मिली है। नगर निगम के ग्वालियर रोड पर लगे कैमरे में उनका फुटेज पाया गया है। सुबह 4.07 बजे वह बाइक पर अकेले ग्वालियर रोड की ओर जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल घटना की पड़ताल की जा रही है।
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रही पुलिस
झांसी। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान थाना कोतवाली और नवाबाद थाने की पुलिस मौजूद रही। व्यापारी व परिजन भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम में विषाक्त पदार्थ के सेवन की संभावना जताई गई है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसके अलावा पीठ पर चोट के हल्के निशान भी पाए गए हैं।
परिवार में मचा कोहराम
झांसी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की शाम उन्नाव गेट बाहर उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मृतक अपने पीछे पत्नी उमा, पुत्र कान्हा (5) व डेढ़ साल की पुत्री अनन्या को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें