फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस के संचालित होते मिला मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
medical store - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। शिकायत के आधार पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने इलाहाबाद बैंक चौराहे से स्टेशन मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच में मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के संचालित होता पाया गया। इस पर स्टोर में मिलीं एक लाख आठ सौ पैंतालिस रुपये की दवाओं को सील कर दिया गया है। साथ ही दवाओं के चार नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर एक शिकायत पहुंची थी, जिसमें बताया गया था कि सिविल लाइन में इलाहाबाद बैंक चौराहे से स्टेशन मार्ग पर बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। इस स्टोर पर बगैर डाक्टरी पर्चे के नशीली दवाएं भी बेची जाती हैं। इस पर मुख्यालय से जांच के निर्देश दिए गए, साथ ही इसके लिए मुख्यालय से औषधि निरीक्षक डीवी सिंह को भी भेजा गया। बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में टीम जांच के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंची। दुकान न्यू जय महाकाली मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित की जा रही थी। यहां न तो लाइसेंस मिला और न ही अन्य प्रमाण पत्र। इस दौरान मौके पर मिली दवाओं को सील कर दिया गया। साथ ही नकली होने का संदेह होने पर दवाओं के चार नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में औषधि निरीक्षक उमेश भारती, जालौन की औषधि निरीक्षक रेखा सचान भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें