फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : वार्ड इंचार्ज 16 तक देंगी पंखा व एसी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गर्मी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को सभी वार्ड इंचार्जों को 16 फरवरी तक एसी, पंखा आदि के सही या खराब होने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि 28 फरवरी तक खामियां दूर हो सकें। इसके बाद में किसी भी उपकरण के खराब होने के बारे में पता चला तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जिस तरह से मौसम तेजी से करवट बदल रहा है, उससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मनाना है कि मार्च में ही पंखे और एसी चालू करने पड़ेंगे। बृहस्पतिवार को एसआईसी डॉ. सचिन माहुर और सीएमएस डॉ. खुश्तर हैदर ने सभी वार्डों की इंचार्जों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि 16 फरवरी तक वार्ड के सभी पंखे और एसी की जांच कर लें। यदि किसी में खराबी है तो उसकी रिपोर्ट बनाकर सौंप दें ताकि 28 फरवरी तक दुरुस्त कराने का काम किया जा सके। एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि वार्डों में सभी पंखे और एसी सही रहे, इसके लिए सभी को 16 फरवरी तक रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें