फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई नॉन कोविड ओटी

विज्ञापन
medical college non covid ot ready
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब नॉन कोविड ओटी शुरू हो गई है। इस ओटी में कोरोना वायरस के अलावा सेमी इमरजेंसी वाले दूसरे रोगियों की सर्जरी अथवा ऑपरेशन किए जाएंगे। इससे झांसी में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के इस दौर में कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों से पीड़ित गंभीर रोगियों को उपचार में समस्या हो रही है। उनका सही से उपचार नहीं हो रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नॉन कोविड ओटी शुरू कर दी है। इस ओटी में किडनी, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, गायनी समेत सभी विभागों की सर्जरी अथवा ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। अब तक इमरजेंसी ऑपरेशन ही चालू थे लेकिन नॉन कोविड ओटी शुरू होने के बाद अब सेमी इमरजेंसी ऑपरेशन भी हो सकेंगे। हालांकि, मरीज आने पर पहले उसकी कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी। यदि मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तो तत्काल उसकी सर्जरी शुरू कर दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में यह व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें