फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की एमआरआई मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन खराब हो गई है। यहां पर शरीर के कुछ अंगों की एमआरआई हो रही है तो कुछ की नहीं। इससे मरीज परेशान हैं। उन्हें निजी केंद्र पर जाकर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से एमआरआई मशीन में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। अब कई दिनों से मशीन में खराब आ गई है। ऐसे में कई प्रकार की जांचें मशीन से नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, एमआरआई जांच काफी महंगी होती है। ऐेसे में हर कोई यह जांच नहीं कर पाता है। मेडिकल कॉलेज में बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह जांच निशुल्क होती है। जबकि, अन्य मरीजों को रियायती दरों पर जांच की सुविधा मिलती है। कुछ पार्ट्स में समस्या आने के कारण शरीर के कई अंगों की जांच नहीं हो पाने के कारण मरीजों को बहुत दिक्कत हो रही है। इस मामले में सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या का कहना है कि मशीन सुधरवाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ पार्ट्स की एएमसी, सीएमसी नहीं होने के कारण मशीन सुधरवाने में परेशानी आ रही है।
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मांगा मानदेय
झांसी। जिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारी बकाया मानदेय की मांग को लेकर चिकित्सालय के अधिकारियों से मिले। कर्मचारियों ने मांग की कि उनका बकाया मानदेय का जल्द भुगतान कर दिया जाए। पैसा नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें