फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दूसरी बार कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि, उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। इससे पहले वह कोरोना की पहली लहर में भी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में तैनात एक डॉक्टर को कोरोना के हल्के लक्षण सामने आने पर कोविड की जांच कराई। जब रिपोर्ट आई तो वह भी चौंक गए, क्योंकि पिछले छह महीने में दूसरी बार वह कोविड की चपेट में आ गए हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अभी किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। जो हल्के लक्षण हैं, उनकी दवा खानी शुरू कर दी है। चूंकि, कोरोना के मरीज बहुत अधिक संख्या में आ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति पर काम का बोझ अधिक है। इसलिए वह फोन पर ही हर संभव काम कर रहे हैं। स्टाफ के साथ समन्वयन बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें