अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में 20 प्रोफेसर, 19 एसोसिएट प्रोफेसर व 32 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 मार्च तक आवेदन करने वालों के साक्षात्कार 24 मार्च को अपराह्न 12 बजे से होंगे। प्राचार्य की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय इंटरव्यू बोर्ड का गठन कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) के मानक पूरे होना अनिवार्य है। जब तक मानक पूरे नहीं होंगे तब तक न तो एनएमसी टीम निरीक्षण करने आएगी और न सीटों को बढ़ाने की मान्यता मिलेगी। चूंकि 500 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा, इसलिए पीजी सीटें बढ़ना बेहद जरूरी है। इसके चलते पात्र डॉक्टरों के आवेदन आ रहे हैं। इन सभी के साक्षात्कार 24 मार्च को होंगे।
0- एक माह तक होंगे वॉक इन इंटरव्यू
24 मार्च को इंटरव्यू होने के बाद 25 मार्च से वॉक इन इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वॉक इन इंटरव्यू करीब डेढ़ माह तक चलेंगे।