फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज: भवन मिला न मशीनें लग सकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2024-25 से पढ़ाई शुरू होने की आस टूटती नजर आ रही है। कारण, अब तक भवन भी सुपुर्द नहीं हो सका है। इनमें स्थापित होने वाले उपकरण समेत अन्य संसाधन पूर्ण नहीं हो सके हैं। प्रोफेसरों की नियुक्ति भी पूरी नहीं हो पाई है। पानी व बिजली के कनेक्शन तक बाकी हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारी इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
मेडिकल प्रशासन भले ही तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हो, लेकिन धरातल पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। सबसे प्रमुख बात यह है कि अब तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भवन तक सुपुर्द नहीं किया गया है। भवन में बीते दिनों बताई गई कमियां भी पूर्ण नहीं हो सकी हैं। किचन व लांड्री भी नहीं बन पाई है। अब तक इसमें न तो विद्युत कनेक्शन और न ही पेयजल के लिए नल का कनेक्शन किया जा सका है। उपकरणों की भी कमी बनी हुई है। इन कारणों से मेडिकल कॉलेज में 2024-25 सत्र शुरू होने की उम्मीद कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह है स्टाॅफ की स्थिति
पद - स्वीकृत पद - तैनात
आचार्य - 08 - 01
सह आचार्य - 13 - 06
सहायक आचार्य- 18 - 17
वरिष्ठ रेजीडेंट - 16
जूनियर रेजीडेंट - 40
-
मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही सभी कमियों को पूरा करा लिया जाएगा। उपकरण कुछ आ गए हैं और कई जरूरत के अनुसार आते जा रहे हैं।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें