फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली के लिए हाहाकार, कहीं पांच घंटा तो कहीं पूरी रात गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी में सुचारु बिजली आपूर्ति के दावे धराशायी होते जा रहे हैं। गांव-देहात की बात छोड़िए, शहर में कई घंटों तक बिजली गायब चल रही है। कई मोहल्लों में रविवार रात नौ बजे से सुबह तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड से कहीं फ्यूज तो कहीं केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात में नौ बजे शहर के एक नंबर फीडर की इनकमिंग केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे अजीतापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, जेल चौराहा, घुसयाना, सिविल लाइन, तुवन मंदिर से वर्णी चौराहा आदि मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। रात में बिजली न रहने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। कुछ लोग अपने घरों के दरवाजे पर तो कुछ छतों पर बैठकर इंतजार करते रहे। पांच घंटे बाद रात में दो बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं, फीडर नंबर तीन पर ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गोविंदनगर, सिंचाई विभाग कॉलोनी, लेड़ियापुरा आदि तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसमें कुछ स्थानों पर रात में बिजली आ गई तो एक मोहल्ले में सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। यहां लोगों को पूरी रात बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें