फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामले घटे, मेडिकल कॉलेज में खाली पड़े 200 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के पीक पर जिस मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भर्ती करने को लेकर मारामारी रहती थी, अब वो पूरी तरह खाली पड़ा हुआ है। 230 बेड क्षमता वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की बिल्डिंग में महज 30 बिस्तर पर मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग को कोविड वार्ड बनाया गया है। यहां पर 120 बेड सामान्य वार्ड और 110 बेड आईसीयू में हैं। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के कारण एक समय यहां पर मरीजों को भर्ती करने को लेकर काफी मारामारी रहती थी। अब महज 30 बेड ही भरे हुए हैं। इसमें भी ज्यादातर मरीज आईसीयू में हैं। कुछ की स्थिति गंभीर है। बताया गया कि अन्य कोविड अस्पतालों का भी यही हाल है। हर जगह मरीजों की संख्या बेहद कम बची है। ज्यादातर बेड खाली ही पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें