फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानसिक अवसाद में मैकेनिक ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सिद्धेश्वर नगर निवासी बैटरी मैकेनिक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पानी पीने के लिए बेटा जब रसोई में पहुंचा तो पिता को फंदे से लटका देखकर चीख उठा। फंदे से उतारकर पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी मोहम्मद जाकिर (54) कचहरी चौराहे पर बैटरी की दुकान पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक जाकिर तनाव में रहता था। अवसाद की वजह से घर में भी गुमसुम रहता था। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात भर जाकिर सोया नहीं। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे उसका बड़ा बेटा वसीम पानी पीने जब रसोईघर में पहुंचा तो जाकिर फंदे से लटका था। वसीम ने पड़ोसियों की मदद से जाकिर को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। जाकिर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि छानबीन में मालूम चला कि जाकिर तनाव में रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें