फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली-झांसी रेलमार्ग पर ट्रेन से कटी नौ गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली रूट पर आईटीआई के नजदीक शनिवार तड़के चार बजे रेलगाड़ी से कटकर नौ गायों की मौत हो गई। एक गाय बुरी तरह से घायल है। नगर निगम की टीम ने गायों के शवों को उठाया।
विज्ञापन

दिल्ली से झांसी की ओर जाने वाले ट्रैक पर नौ गायें ट्रेन से टकराकर मर गईं। यह हादसा तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। सुबह सात बजते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना रेलवे अफसरों को दी गई, लेकिन छह घंटे बाद भी रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस बीच नगर निगम की टीम ने मृत गायों के शवों को हटवाया, वहीं घायल गाय का इलाज शिवाजी नगर स्थित पशु चिकित्सालय में चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी ट्रेन से टकराकर गायों की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें