झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में बनने वाले बुंदेलखंड के पहले स्पेस म्यूजियम के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। महापौर के मुताबिक इस म्यूजियम को बनवाने में करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। यह पूरा पैसा स्मार्ट सिटी मिशन से खर्च किया जाएगा। इसके बनने से छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में अधिक जानने को मिलेगा। इससे पर्यटक भी झांसी आएंगे। भूमि पूजन के दौरान उपसभापति सुनील नैनवानी, पार्षद लखन कुशवाहा, उमाशंकर राय, प्रमिला झा, पार्षद प्रतिनिधि आदर्श गुप्ता, स्मार्ट सिटी के मानविंदर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।