फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया ने खोले राज, हत्यारोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के हेवदा गांव में महिला का तलवार से हाथ काटने वाले युवक की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। माया द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मंगलवार को रक्सा थाने में एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने कई घंटों तक हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या का खुलासा आज बुधवार को होगा। वहीं, घायल महिला व उसके पुत्र को लखनऊ के अस्पताल से वापस लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार स्थित कांशीराम पार्क के निकट रहने वाले राकेश रायकवार ने तीन सितंबर की रात लेन देन के विवाद को लेकर रक्सा क्षेत्र के हेवदा गांव निवासी माया देवी का एक हाथ तलवार से काट दिया था। इस घटना में महिला का पुत्र करण भी घायल हो गया था। मां- बेटे को उपचार के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भेजा गया था, जहां से उनको दोबारा झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
वहीं, छह सितंबर की शाम माया देवी के घर से पांच सौ मीटर दूर एक खेत के दलदल में आरोपी युवक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या कर शव मौके पर फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान पाए गए। इस मामले में राकेश के पिता ने महिला, उसके पति व अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आठ से दस लोगों से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को रक्सा थाने में एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सदर हिमांशु गौरव ने अलग- अलग चरणों में पूछताछ की। मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस ने महिला से पूछताछ की। माया ने कई अहम जानकारी दी, जो आरोपियों तक पहुंचने में मददगार साबित हो गई। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस मामले का बुधवार को करेगी। हालांकि, इस मामले पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें