फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर में प्रागी पर दाव अजमाएगी बसपा

Thu, 23 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले प्रागीलाल अहिरवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। भाजपा से तीन बार विधायक रहे चुके प्रागी की दलितों के साथ सवर्णों में बराबर की पकड़ मानी जाती है, इसी के चलते बसपा के बड़े नेताओं ने उन पर दाव आजमाने का मन बनाया है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय गल्ला मंडी में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नौशाद अली, लालाराम अहिरवार बृजेश जाटव ने 2017 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार की ताजपोशी का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के कुशासन से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है।

जनता ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।  उन्होंने कहा कि सपा सरकार  गुंडा राज चला रही है। उन्होंने भाजपा को भी अवसरवादी बताया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्योतिराव फुले, डा. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली ने की तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा शर्मा, मुकेश अहिरवार, वीके गौतम , विजय कुशवाहा , रामबाबू चिरगैया व चिन्तामणि रहे । संचालन मुहम्मद शाबिर ने किया। इस मौके पर हाल में ही भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार को मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। महिलाओं ने नृत्य करके अपने उत्साह प्रदर्शन किया। इस मौके पर संतराम अहिरवार, इदरीश खान, अमर सिंह, अजीज मंसूरी, बृजबिहारी राज, विनोद कुमार अहिरवार, राजू कुशवाहा, हसन मंसूरी, प्रताप बौद्ध, अनुज दुबे , रामकुमार श्रीवास , आरके  टेलर ,  आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अन्य दलों को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी प्रागीलाल अहिरवार का संक्षिप्त परिचय
1- वन विभाग में वाचर पद से कैरियर की शुरूआत की ।
2- 1982 से 1986 तक रोरा पंचायत से ग्राम प्रधान रहे ।
3- 1989  में पहली बार भाजपा के टिकट पर मऊरानीपुर से विधायक बने ।
4-  1993  में भाजपा से विधायक चुने गए।
5- 2002 से 2005 तक फिर से भाजपा के टिकट पर विधायक बने ।
6- 16 अप्रैल 2016  को भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें