फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: प्रशासन सख्त, पहाड़ की खुदाई की होगी जांच

Sat, 14 Mar 2020 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैमासन पहाड़ की खुदाई कर निर्माण कराए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने इसकी जांच के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही वे मौके पर जाकर मुआयना भी करेंगे। अमर उजाला के 12 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर ‘भूमाफिया खोद रहे कैमासन पहाड़, करा रहे निर्माण कार्य’ के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन


महानगर में पहाड़ों को खोदकर अवैध निर्माण करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कैमासन का पहाड़ खोदकर निर्माण करने का मामला सामने आया है। इसमें अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी आंद्रा वासमी ने इस मुद्दे पर गंभीर रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को उन्होंने इसकी जांच के आदेश जारी किए। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे खुद मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें