अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत दो स्थानों पर मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई, जिनमें वक्ताओं ने कहा कि मतदान केवल संविधान प्रदत्त अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी बताया। इस दौरान सभी ने मतदान की शपथ ली। साथ ही शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान का दिन सामान्य दिन नहीं होता है, ये वो दिन होता है, जब हम अपने देश का अगले पांच साल का भविष्य तय करते हैं। लोकसभा चुनाव का मतदान 29 अप्रैल को होना है। इस दिन हम तो वोट डालने जाएं ही, साथ ही परिवार व पड़ोस के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रत्याशी कोई पसंद नहीं आ रहा है, तो नोटा विकल्प का इस्तेमाल करें, परंतु अपना वोट जरूर दें।
इस मौके पर प्रमिला वर्मा, साधना गुप्ता, पुष्पा गौतम, रामकिशोरी, रूबीना खान, सुमन सिंह, दीप्ति तिवारी, सीता त्रिपाठी, अर्चना वर्मा, ज्योति अग्रहरी, भारती देवी, माया देवी, प्रीति सिंह, सुनीता कुमारी, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।