फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह दुकानदार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से वापस अपने घर लौट रहे व्यापारी को तमंचा अड़ाकर लूट लिया। बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्राम लुहरगांव निवासी गयादीन आर्य की मध्य प्रदेश के जतारा में फर्नीचर की दुकान है। वह रोजाना की तरह शनिवार की रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने साथी किशोरी आर्य के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान रात तकरीबन साढ़े आठ बजे कुचनपुरा के पास स्थित कबूतरा डेरा वाले रास्ते के पास दो दो बाइकों पर सवार होकर आए छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दुकानदार कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने दोनों पर तमंचा सटाकर 28 हजार कीमत के दो मोबाइल छीन लिए और बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उनकी खाना तलाशी ली और दुकान की बिक्री के लगभग 40 हजार रुपए लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश लुहरगांव की ओर भाग गए। बताया गया है कि खेत पर मौजूद किसानों ने दो बाइकों को नहर के रास्ते सपरार बांध की ओर जाते हुए देखा था। लेकिन, बारिश होने की वजह से बाइक आगे नहीं जा सकीं और इसके बाद बदमाश वापस लुहरगांव की तरफ भाग गए। पीड़ित की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें