फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जेल में से जंग, कैदी के बनाए मास्क बंटेगे गरीबों में

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में जिला कारागार मेें करीब ११०० कैदी हैं। इनमें से करीब ८०० कैदियों से मास्क तैयार कराए जाने का काम शुरू करा दिया गया है। कैदियों के बनाए मास्क मलिन बस्ती व अस्पतालों में बांटने की तैयारी है। पंद्रह दिन पहले से ही कैदियों ने मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन यह मास्क कैदियों में ही वितरित किए जा रहे थे। अब कैदी प्रतिदिन करीब ५०० से अधिक मास्क बनाएंगे, इनको मलिन बस्ती से लेकर अस्पतालों में भेजा जाएगा। कैदियों से शिफ्ट के हिसाब से मास्क बनाने का काम कराया जा रहा है। वरिष्ठï जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि कैदी मास्क बना रहे हैं। इसका फायदा लोगों को मिलेगा। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में शुरू झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित मुर्गा, मछली मार्केट में पुलिस टीम पर हमलाा करने वाले फरार साथियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल दो भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार सुबह मंडी चौकी इलाके में मुर्गा, मछली मार्केट में भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां कहासुनी के बाद लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने भागकर गाड़ी में छिपकर जान बचाई थी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से रामरतन व उमाशंकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में १५ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार किए गए दोनों भाईयों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें