कोरोना वायरस से लड़ाई में गिलव्स, सैनिटाइजर व मास्क बड़े हथियार साबित हो रहे हैं, फल-सब्जी विक्रेताओं पर इनका बड़ा अभाव बना हुआ है, जबकि वे ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं, इस स्थिति में हर समय संक्रमण का खतरा बना रहता है। इससे निपटने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन आगे आया है। बृहस्पतिवार को महानगर के बाजारों में सेवानिवृत्त जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा और समाजसेवी प्रशांत शर्मा ने विक्रेताओं को उक्त सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।