कन्नौज जनपद के जिला छिबरामऊ और बिधूना निवासी दो युवक बाइक से दिल्ली से छिबरामऊ आ रहे थे। इसी दौरान थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत 43 किलोमीटर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही एक्सप्रेस पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गये।और गंभीर रूप से दोनों घायल युवकों को यूपीडा एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सैफई रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घायलों के नाम विकाश पुत्र करन सिंह निवासी छिबरामऊ औऱ संजय पुत्र राजेन्द्र निवासी बिधूना कन्नौज बताया है।