फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहागंज में दूर हुई पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वर्षों से पानी की किल्लत झेल रहे मसीहागंज के निवासियों की पानी की समस्या का समाधान हो गया है। अब यहां के निवासियों को टैंकर के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि क्षेत्र के नलों में पानी आने लगा है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में मसीहागंज का क्षेत्र बहुत बड़ा है। यहां पर पूरे मसीहागंज में पानी की आपूर्ति नहीं होती थी। इस कारण क्षेत्र के लोग परेशान रहते थे। यह समस्या एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों से चल रही थी। स्थिति इतनी खराब थी कि सर्दियों में भी टैंकरों से पानी की आपूर्ति होती थी। इसके बाद भी लोगों को समस्या थी कि पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैै। हाता प्यारेलाल और आसपास के क्षेत्रों में पानी की विकट समस्या के समाधान के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मसीहागंज क्षेत्र के दूसरे इलाकों में एक घंटा दस मिनट पानी आता था, जबकि हाता प्यारेलाल और आसपास पानी बिल्कुल नहीं आता था।
क्षेत्रीय पार्षद जल संस्थान के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान का हल खोजने की मांग लगातार कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला था। पिछले दिनों समस्या को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों ने मंथन किया और आखिरकार समाधान खोज लिया गया। अब मसीहागंज में होने वाली पानी की आपूर्ति को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक घंटा दस मिनट होने वाली पानी की आपूर्ति को 35- 35 मिनट के लिए दोनों क्षेत्रों में बांट दिया गया है। अब हाता प्यारेलाल क्षेत्र और आसपास के निवासियों को भी पानी मिलने लगा है। इससे दो सौ परिवारों को पानी मिलने लगा है और मोहल्ले वालों की वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

------
मसीहागंज में पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। अब पूरे क्षेत्र के लोगों को पानी मिलने लगा है। चूंकि पानी सीमित है, इसलिए लोगों से अपेक्षा है कि पानी की फिजूलखर्ची न करें और जितनी जरूरत हो, उतना ही पानी उपयोग करें।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें