फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर इलाके में बीमारी से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति एवं बच्चे घर से बाहर गए थे तभी महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़पुरा निवासी संतोष कुशवाहा की पत्नी जयश्री (30) को पिछले काफी समय से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में रहती थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था लेकिन, कोई फायदा नहीं था। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर शाम संतोष सब्जी लेने बाजार गया था। उसका आठ साल का बेटा नृपेंद्र एवं छह साल का बेटा लक्ष्य बाहर खेलने गए थे। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान जयश्री ने कमरे के अंदर जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद संतोष घर लौटा तब दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब उसने रोशनदान से अंदर देखा। अंदर जयश्री का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। शुक्रवार देर-शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें