फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुत्री के लापता होने के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 Jul 2026 02:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। न्यू पंप हाउस स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाली रंजना साहू (45) पत्नी मुकेश ने मंगलवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके परिजनों का कहना है कि बेटी को एक युवक अपने साथ ले गया था। इसके बाद से पुत्री का पता नहीं चला। इससे रंजना परेशान रहती थी। इस वजह से उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रंजना की मौत से नाराज परिजन थाने जा पहुंचे। यहां आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुकेश की बेटी 30 जून से लापता है। मुकेश का आरोप है कि अभी 30 जून की रात 10.15 बजे उसके घर आया था। घर आकर उसने धमकाया। इसके बाद से ही रंजना मानसिक तौर पर परेशान थी। घर में अकेला पाकर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू का कहना है कि मुकेश की तहरीर पर आरोपी अभी समेत उसकी मां गीता एवं पिता आशाराम के खिलाफ पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। रंजना के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें