फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज ने ले ली जान: ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, भाई बोला- हत्या है! पड़ताल में जुटी पुलिस

Sat, 06 May 2023 07:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मोंठ थाना इलाके में एक महिला का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृत महिला के भाई ने ससुरालियों पर दहेज का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ थाना इलाके में एक महिला का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। भाई ने दहेज की खातिर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बबीना थाना इलाके के ग्राम खाड़े निवासी अंजली की शादी 22 जून 2017 को मोंठ के मनकपुरा गांव निवासी युवक आकाश रायकवार से हुई थी। भाई कल्लू रायकवार ने बताया कि बहन की शादी में माता-पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया था। बावजूद, शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की खातिर बहन को परेशान करने लगे थे। ससुराली एक लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर वे बहन के साथ मारपीट करते थे। इसकी पुलिस से शिकायत भी की गई थी। दो बार पंचायत हो भी हो चुकी थी। 

प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा देकर दोनों बार समझौता कर बहन को ससुराल ले गए। लेकिन, ससुरालियों की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया था। ससुराल वाले बहन से फोन पर बात भी नहीं करने देते थे। उन्होंने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। भाई ने बताया कि 22 अप्रैल को बहन अंजली मायके आई थी। 29 अप्रैल को ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार रात बहनोई आकाश ने फोन कर अंजली के फांसी लगाने की जानकारी दी। भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया। मृतका की मां की तहरीर पर मोंठ पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के पांच साल का एक बेटा और ढाई साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें