फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंखा लगाते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत

Sat, 18 Jul 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के बुढ़पुरा गांव निवासी भारती (35) पत्नी नंदकिशोर की पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद उसके ऊपर पंखा जा गिरा। हादसे में वह घायल हो गई। नाजुक हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुढ़पुरा गांव निवासी नंद किशोर पुणे में रहकर नौकरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी भारती बच्चों के साथ अकेली रहती थी। परिवार में बेटी चांदनी (16) और बेटा बादल (12) हैं। परिजनों ने बताया बृहस्पतिवार शाम सात बजे भारती घर के आंगन में फर्राटा पंखा लगाकर चला रही थी। तभी पंखे से करंट लग गया। करंट लगने के बाद पंखा उसके सीने पर गिर गया। कुछ देर बाद शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाली भतीजी आई, तब भारती बेसुध हाल में जमीन पर पड़ी थी। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें