फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पति की शिकायत पर रेल कर्मचारी के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में छह माह पूर्व एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में मृतका के पति ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसने बताया कि कि उसके घर पर आगरा के समसाबाद रोड निवासी हरेंद्र कुमार उर्फ हरेंद्र तोमर का आना-जाना था। हरेंद्र रेलवे में काम करता है। इस कारण वह वर्तमान में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शमशान घाट के पास किराए के मकान में रहता था। युवक ने बताया कि उसकी अनुपस्थिति में हरेंद्र उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाता था। उसने पत्नी के वीडियो व फोटो बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देता था। पूर्व में कमरे में दोनों को आपत्तिजनक स्थिती में पकड़े जाने के बाद पत्नी इसकी जानकारी उसे दी थी। वह पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर पत्नी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने आरोपी हरेंद्र तोमर के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें