फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी के ग्यारह महीने बाद एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ललितपुर के वानपुर थाना इलाके के सूरी गांव निवासी सुषमा राजपूत (20) की शादी 15 मई 2023 को सत्येंद्र सिंह के साथ हुई थी। पिता रमेश ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आठ अप्रैल को वह मायके से अपने ससुराल गई थी। 11 अप्रैल को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बेटी ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सुषमा को दहेज के लिए किसी ने परेशान नहीं किया। उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन

बता दें कि शादी से पहले सुषमा और उसका पति सत्येंद्र टीकमगढ़ के एक कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई कर रहे थे। बाद में उनकी शादी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें