फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- काम की तलाश में इटावा से भुसावल जाते समय झांसी में हुआ दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दो भाइयों के सामने वह हादसे का शिकार हुआ। तीनों काम की तलाश में इटावा से भुसावल जा रहे थे। इसी दरम्यान युवक झांसी में दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन

इटावा के सलोखरा गांव निवासी चितर सिंह दोहरे का पुत्र देवेश (18) अपने बड़े भाइयों केशवेंद्र और वेदप्रकाश के साथ काम की तलाश में भुसावल जा रहा था। तीनों बस से झांसी पहुंचे थे। शुक्रवार शाम तकरीबन सात बजे ट्रेन आने पर वे उसमें चढ़ने लगे। इसी दरम्यान देवेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन दोनों भाई जीआरपी की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता और अन्य परिजन भी झांसी पहुंच गए। बता दें कि देवेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। देवेश के पिता भी मेहनत मजदूरी करते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें