फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाय बनाते समय विवाहिता झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चाय बनाते समय विवाहिता के कपड़ों में आग लग गई थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाने के दौरान उसका पति भी घायल हो गया। महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी रोशनी (28) और दो बच्चों के साथ रहता था। धर्मवीर जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता है। रविवार को घर में रखे छोटे सिलिंडर में लीकेज होने लगा। उन लोगों ने गैस बंद कर दी। कुछ देर बाद रोशनी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई अचानक आग भभक उठी। रोशनी के कपड़ों में आग लग गई। धर्मवीर ने आग बुझाने की कोशिश की। इसमें वह भी झुलस गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रोशनी करीब पचास फीसदी झुलस गई थी। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से दोनों बच्चे देव और मयंक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें