फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहली पत्नी को धोखा देकर सिपाही ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने पहली पत्नी को धोखा देकर चोरी-चुपके दूसरी शादी रचा ली। कुछ दिनों पहले उसका भंडा फूट गया। इसके बाद से दूसरी पत्नी पुलिस अफसरों के पास जा पहुंची। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पु़लिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी छाया वर्मा ने पुलिस को बताया कि शादी डॉट काॅम के जरिए पिछले साल उसकी मुलाकात मथुरा के जजेज कॉलोनी निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र वदन सिंह से हुई। सत्येंद्र पुलिस में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती इटावा में है। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। सत्येंद्र की ओर से विवाह का प्रस्ताव दिया गया। परिवार की सहमति से झांसी स्थित एक होटल में उन दोनोें ने शादी कर ली। कुछ समय तक दोनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। कुछ समय बाद सत्येंद्र के बर्ताव में बदलाव आने लगा। विवाद होने पर छाया के पिता जब सत्येंद्र के गांव पहुंचे तब उनको मालूम चला कि सत्येंद्र पहले से शादीशुदा है। यह बात लौटकर उन्होंने छाया को बताई। यह सुनकर छाया के होश उड़ गए। दूसरी शादी की बात मालूम चलने पर दोनों में विवाद होने लगा। परेशान होकर छाया ने डीआईजी से गुहार लगाई। अफसरों के निर्देश पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी सिपाही सत्येंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें