फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा, पति सहित तीन ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित कर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद झांसी के बाहर खंडेराव गेट निवासी अधिवक्ता श्याम कुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसकी पुत्री आकृति की शादी शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अच्युत पुत्र लक्ष्मीकांत के साथ जून 2023 में हुई थी। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त करता है। शराब पीने के लिए उसकी पुत्री आकृति का वेतन छीन लेता है। विरोध करने पर पिटाई करता। तहरीर में बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को शादी के बाद से तरह-तरह से शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

एक फरवरी की रात को आरोपी अच्युत शराब पीकर आया और उसकी पुत्री आकृति को जान से मारने की नियत से पिटाई की। आकृति ने किसी तरह भागकर पडोसी के घर जाकर शरण ली, तब उसकी जान बच सकी थी। पडोसी के घर से ही उसकी पुत्री ने फोन के जरिए उसे व अन्य परिजनों को घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन

आरोपी के इस उत्पीड़न और प्रताड़ना में उसका पिता लक्ष्मीकांत व मां रागिनी मदद करते है। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें