फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गूंजेंगी शहनाईयां

Mon, 23 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही रविवार से शादी की शहनाईयां गूंजने लगेंगी, जो मार्च तक जारी रहेंगी। वहीं शुभ मुहूर्त क ो लेकर ज्योतिष दृष्टि से दिसंबर माह में सर्वाधिक छह तिथियां हैं, जबकि मार्च में सिर्फ दो तिथियां ही हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय समाज में वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम शुभ मुहूर्त तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित किए जाते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक इस वर्ष शादी के लिए कई तिथियां अति शुभ हैं। इन तिथियों में व्यति पात दोष नहीं हैं। नवंबर में 26, 27, दिसंबर में 4,7,8,12,13,14, वर्ष 2016 जनवरी में 15,21,28,29, फरवरी में 4,17,22,24 तथा मार्च में 5 एवं 10 हैं। शेष तिथियां सामान्य हैं।

उनके मुताबिक नवंबर में 23,25, दिसंबर में 5,6,7 व 8 तिथि सामान्य मुहूर्त वाली हैं। उन्होंने बताया कि जिन बेटियों के  विवाह संबंधी कार्य अटक रहे हों, उनको पीपल के नीचे शालिगराम के साथ भांवरे कराएं तथा कुंभ (कलश) पीपल के नीचे स्थापित करें, इससे जल्द फायदा होगा। उनके अनुसार इस धार्मिक कार्य को कुंभ विवाह भी कहते हैं।
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी आज
झांसी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं, रविवार को मनाई जाएगी। इस पावन दिवस पर प्रत्येक घर में भक्त गन्ने मंडप एवं झांकी सजाकर तथा ढोलक, मृदंग, झांझ आदि बजाकर भगवान विष्णु को जगाते हैं। इसी दिन ही श्रद्धालु मंदिरों में तुलसी एवं शालिगराम का विवाह भी आयोजित करते हैं। तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह तथा शालिगराम दूल्हे की तरह से श्रृंगार करते हैं तथा वैदिक मंत्रों के बीच भांवरे आदि वैवाहिक कार्यक्रम करते हैं।  

मैरिज हॉल मालिकों की पौ-बारह
इस वर्ष के शादी सीजन में 27 नवंबर तथा 3 एवं 4 दिसंबर पर विवाह घर खाली नहीं मिलेंगे। बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष विवेक स्वामी के मुताबिक इन तिथियों में जनपद के लगभग सभी विवाह घरों में शतप्रतिशत बुकिंग है। उनके अनुसार बुकिंग के लिहाज से यह वर्ष काफी अच्छा है। वहीं विवाह घरों के बाहर यातायात प्रभावित न हो इसके लिए सभी विवाह घर संचालक सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाएंगे।

वहीं सड़क पर पार्किंग कराने से बचेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बुकिंग कराने वालों से शपथ पत्र लिया है कि वह आग्नेय अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है विवाह सीजन में बारातों के चलते मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें