फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मंगेतर को इंस्टाग्राम पर एआई से बनी तस्वीर भेजकर तुड़वाई शादी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गोद भराई की रस्म का पता चलने पर आठ जून को आरोपी अंश ने इंस्टाग्राम पर उसके मंगेतर को युवती के संबंध में आपत्तिजनक बातें बताते हुए एआई से बनी तस्वीरें भेज दी। इसे सच मानकर मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवती के मंगेतर को भेजी एआई की तस्वीरें। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी तय होने के बाद एआई (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस ) से बनी उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम के सहारे उसके मंगेतर को भेज दी गई। यह फोटो देख मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। अब आरोपी अपने साथ शादी न होने पर खुद सुसाइड करने के साथ ही युवती को भी जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोद भराई रस्म के अगले दिन भेजीं आई से बनी तस्वीरें
थाना प्रेमनगर के एक मोहल्ला निवासी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पड़ोस में रहने वाले युवक से तय की थी। 7 जून को दोनों परिवारों की सहमति से गोद भराई की रस्म हुई। आरोप है कि युवती को सुम्मेर नगर निवासी अंश नामक युवक परेशान करता था। शादी करने के लिए फोन पर धमकाता था। गोद भराई की रस्म का पता चलने पर आठ जून को आरोपी अंश ने इंस्टाग्राम पर उसके मंगेतर को युवती के संबंध में आपत्तिजनक बातें बताते हुए एआई से बनी तस्वीरें भेज दी। इसे सच मानकर मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी युवक धमकी भरे कॉल करके युवती को धमका रहा है। कुछ दिन पहले युवती के पिता को फोन करके कहा कि शादी न होने पर सुसाइड करके युवती को भी जान से मार देगा। यह सुनकर परिजन सहम उठे। उन लोगों ने यह बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें