फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जोडों ने एक दूजे से कहा कबूल है, कबूल है, कबूल है

विज्ञापन
कुरैश समाज का विवाह समारोह।
विज्ञापन
25 जोड़ों ने एक दूजे से कहा कबूल है, कबूल है, कबूल है
विज्ञापन

- भगवंतपुरा में हुआ सामूहिक शादी सम्मेलन का आयोजन
- आयोजकों ने वर-वधु को दिए उपहार
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में कुरैश समाज की ओर से भगवंतपुरा स्थित एक विवाह घर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पच्चीस जोड़ों का निकाह कराया गया। शादी समारोह में नेताओं व कई सामाजिक संगठनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने वर-वधू को उपहार भेंट कि ए।
सुबह आठ बजे बरात भगवंतपुरा के लिए रवाना हुई। बाराती बैंड-बाजों की धुनों पर झूमते गाते हुए दस बजे शादी घर पहुंचे जहां पर लोगों ने दूल्हे व बरातियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बरात के पहुंचते ही नात व तिलावत की गई। बरात घर में पच्चीस जोड़ों का निकाह कराया गया। निकाह होते ही बारातियों को भोजन कराया गया। कमेटी द्वारा वर-वधू को फ्रिज, अलमारी, सोफा सेट, गैस चूल्हा, कपड़े व घरेलू सामान उपहार के रूप में भेंट किए। दोपहर लगभग एक बजे विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने दूल्हा व दुल्हन को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में हाजी चौधरी नईम कुरैशी ने अतिथियों का शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी खुर्शीद, चौधरी रहीस, नफीस, शब्बीर, रफीक, वाहिद अली, मोहम्मद फीरोज, अनीस, इस्लाम, मोहम्मद मंसूर मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद नफीस ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें