फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ के साथ बढ़े कचरे के ढेर

Mon, 24 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
market news - फोटो : demo
विज्ञापन
दीपावली पर बाजाराें में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण गंदगी भी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि बाजारों और आसपास की गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। त्योहार पर सफाई रहे, इसके लिए नगर निगम ने कर्मियों का ग्रुप बनाकर सफाई कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार, सुभाष गंज, सीपरी बाजार और प्रेमनगर शहर के प्रमुख बाजार हैं, जो दीपावली की खरीदारी को लेकर सज गए हैं। धनतेरस की तैयारियां हो रही हैं। बहुत से मकानों में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। इस कारण कचरा आम दिनों की तुलना में ज्यादा निकल रहा है। यह कचरा बाजारों से निकल रहा है। नगर निगम इसके निस्तारण के लिए सफाई कर्मियों की टोली को अतिरिक्त समय में एक स्थान पर सफाई के लिए भेजा रहा है। सफाई कर्मी तो अपना काम मुस्तैदी से कर रहे हैं, लेकिन कचरा उठाने वाले वाहन मनमानी कर रहे हैं। इनकी कोई मानीटरिंग नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि सौ से अधिक वाहन कचरा उठाने के काम में लगे हैं। इन वाहनों को कचरा भरकर पंचवटी स्थिति डंपिंग साइट पर ले जाना पड़ता है, लेकिन ज्यादातर वाहन चालक एक चक्कर लगाते हैं और इधर-उधर वाहन खड़ा कर टाइम पास करते रहते हैं। इस कारण कचरा जगह- जगह बिखरा पड़ा है।
सुभाष गंज बाजार में कचरा घर बना है, जहां कचरे का ढेर लगा रहता है। इस कचरा घर में बड़ा बाजार, सागर खिड़की, मानिक चौक, रानी महल आदि क्षेत्रों का कचरा डाला जा रहा है। लेकिन, कचरा का नियमित उठान नहीं होने के कारण वह नालियों में फंस जाता है, जिससे नालियां चोक हो रही हैं। अकेले बड़ा बाजार की यह स्थिति नहीं है, बल्कि अन्य बाजारों और मुहल्लों का भी यही हाल है।
विज्ञापन



दीपावली को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नालों, नालियों और कचरा घरों की सफाई की जा रही है। जहां से शिकायत आती है, तुरंत सफाई कर्मी भेजे जा रहे हैं। अभी दिन में सफाई हो रही है, यदि जरूरत पड़ी तो रात में भी सफाई कराई जाएगी।  
विज्ञापन

- डा. राकेश बाबू
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें