फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुष्य नक्षत्र में बाजार गुलजार, 55 करोड़ का कारोबार, धनतेरस से पहले बाजार में बरसा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र में झांसी के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में आभूषण, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद और प्लॉट-मकानों की खरीद की। अनुमान है कि एक ही दिन में लगभग 55 करोड़ का कारोबार हुआ। इससे धनतेरस और दीपावली को लेकर व्यापारी खासे उत्साहित नजर आए।

पुष्य नक्षत्र की शुरुआत बृहस्पतिवार को सुबह 6.16 बजे हुई और मुहूर्त दिन भर बना रहा। खरीदारी के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से समृद्धि बढ़ती है। यही वजह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। ऑटोमोबाइल्स के शोरूम पर दिन भर नई गाड़ियों की डिलिवरी की जाती रही, जबकि आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद आदि की दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा, लोगों ने प्लॉट, मकान आदि के बैनामे भी कराए। एक ही दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा बैनामे पंजीकृत किए गए। इसके अलावा नए फर्नीचर भी लोग घर ले गए।
विज्ञापन




कहां कितना बरसा धन...

ऑटोमोबाइल्स 18 करोड़

आभूषण 5 करोड़

इलेक्ट्रानिक उत्पाद 1.5 करोड़

बर्तन 20 लाख

रियल एस्टेट 27 करोड़
फनीर्चर 75 लाख

अन्य सामग्री 1 करोड़
(आंकड़े रुपये में)
000000
फोटो-
पुष्य नक्षत्र में जिस तरह की बिक्री की उम्मीद थी, उससे ज्यादा ही हुई है। शुभ मुहूर्त में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भी खूब खरीदे। धनतेरस और दीपावली पर बाजार अच्छा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- नीरज कक्कड़, एलजी सन शॉपिंग
00
फोटो-
नए प्लॉट, मकानों की बुकिंग भी अच्छी हुई और लोगों ने पहले से बुक किए अपने मकानों में गृह प्रवेश भी किया। सभी ने गुरु पुष्य नक्षत्र का लाभ उठाया।
- हैप्पी चावला, एडीजे होम्स
00
फोटो-
पुष्य नक्षत्र में बाजार में एक तरह से धनतेरस जैसी रौनक नजर आई। यहां दीपावली तक बाजार खूब अच्छा चलने के संकेत हैं। बाजार में उत्साह की स्थिति है।
- अमन नगरिया, नगरिया रसोई कल्चर
00
फोटो-
साड़ी व अन्य कपड़ों की खरीदारी में भी लोगों ने खूब रुचि दिखाई। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार बने रहे। पुष्य नक्षत्र व्यापारियों के लिए भी शुभ रहा है।
- अनिल गंगवानी, हिमालय साड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें