फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण

Sun, 10 Jan 2016 12:39 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सभी प्रमुख बाजार अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। सदर बाजार को छोड़ दिया जाए तो किसी भी बाजार में आप बिना जाम में फंसे नहीं निकल सकते हैं।
विज्ञापन


जाम हटाने के नाम पर नगर निगम द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

शहर में अतिक्रमण को हटाने का जिम्मा नगर निगम का है। निगम के अफसर गाहे बजाहे अभियान चलाकर व छुटपुट कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाते रहते हैं। अफसरों के पीठ फेरते ही अतिक्रमण ज्यों का त्यों जमा हो जाता है, जिससे कार्रवाई बेअसर रह जाती है। दरअसल, अतिक्रमण हटाने का जिम्मा भले ही नगर निगम का हो, लेकिन उसे फिर से न जमने देने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है।

लेकिन, टीम समन्वय के अभाव में अतिक्रमण हटना संभव नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि जब वह अतिक्रमण हटाने का रोस्टर बनाकर पुलिस विभाग से फोर्स मांगा जाता है तो फोर्स नहीं मिलता है। जब कभी पुलिस का सहयोग मिलने पर अतिक्रमण हट पाता है। अतिक्रमण हटने के बाद पुलिस के अधिकारी उसे फिर से न लगने देने की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करते हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन उसे फिर से न जमने देने की जिम्मेदारी संबंधित थाना क्षेत्र की है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, इस कारण अतिक्रमण अपने पैर पसार रहा है।
विज्ञापन

रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें