फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने कराई कोरोना जांच, बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बफर जोन के बाजार सोमवार को खुल गए। इस दौरान बाजार में भीड़ उमड़ने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती नजर आई। वहीं व्यापारियों की कोरोना जांच की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शिविरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लंबी कशमकश के बाद सोमवार को बफर जोन मानिक चौक, आजाद चौक, गुसाईंपुरा, सुभाषगंज, सराफा, बड़ा बाजार में दुकानें खुल गईं। इस दौरान भीड़ उमड़ने के चलते तमाम जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। हालांकि कई व्यापारी ग्राहकों से खुद कोविड नियमों का पालन करने की अपील करते नजर आए।
इस दौरान झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल के नेतृत्व में पंजागिरी मंदिर पर जांच शिविर लगाया गया। जहां सभी व्यापारियों ने जांच कराई। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने पहुंचकर व्यापारियों को जांच के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज बड़ेरिया, प्रदीप अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महेंद्र, रवींद्र सिंघई समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीपरी बाजार व्यापार मंडल महासमिति के नेतृत्व में सीपरी बाजार में कोविड-19 की जांच के लिए प्रशासन द्वारा दोकैंप लगाए गए। कैंप में कुल 175 जांचें की गईं। व्यापारियों ने अपनी स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर जांच कराने में रुचि दिखाई। व्यापारी नेता संतोष साहू ने बताया कि मंगलवार भी दो कैंप सीपरी बाजार में जारी रहेंगे। सोमवार को हुई जांच में केवल एक पॉजिटिव केस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें