फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : सजा बाजार, आकर्षण है सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में क्रिसमस के लिए बाजार सज चुके हैं। आकर्षक सांता क्लॉज, रंग बिरंगे क्रिसमस ट्री और सजावटी सामानों से उपहारों की दुकानों में रौनक बनी हुई है। त्योहार को लेकर भले ही अभी 15 दिन बाकी हो, लेकिन सांता क्लाज की ड्रेस, मास्क और क्रिसमस ट्री खरीदने के लिए लोग जुटने लगे है। व्यापारियों का भी कहना है कि बाजार में क्रिसमस को लेकर बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर महानगर उत्साह और उल्लास का माहौल शुरू हो गया है। मसीही समाज के घरों में तैयारियां जोरों पर है और खरीदारी शुरू हो गई है। स्थानीय सदर बाजार, सीपरी बाजार, मानिक चौक सहित अन्य बाजारों में मौजूद उपहारों की दुकानों पर ग्रीन, सिल्वर, व्हाइट कलर के क्रिसमस ट्री, सेंटा मास्क, सेंटा कैप, रीथ, बल्ब, रिबन, बेल्स, स्टार, सैक्सोफोन बजाते सांता क्लाज, स्नो सेंटा बच्चों से लेकर युवाओं तक में आकर्षण का केंद्र है। सदर बाजार में गिफ्ट सेंटर की संचालक संध्या गुप्ता ने बताया कि सांता क्लॉज के साथ ही क्रिसमस के ग्रीटिंग्स कार्ड भी लोग पसंद कर रहे है। इधर शहर में गिफ्ट सेंटर के संचालक प्रवीण ने बताया कि क्रिसमस को लेकर बाजार शुरू हो गया है। लोग अपने घर को आकर्षक सजाने के लिए सजावटी सामान ले रहे है।
ये हैं सजावटी सामानों के दाम
महानगर के बाजारों में सांता क्लॉज पांच फीट से लेकर एक फीट तक में है। इनकी बिक्री रेंज 10 हजार रुपये से लेकर 100 रुपये तक में है। इसी प्रकार से क्रिसमस ट्री 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में और अन्य सजावटी सामानों में बेल्स 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक, स्टार 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक, ग्रीटिंग्स 10 रुपये से 500 रुपये तक की बिक्री रेंज में है।
विज्ञापन

प्रभु यीशु प्रतिमाएं मोह रही है मन
गिफ्ट सेंटरों में प्रभु यीशु की मनभावन प्रतिमाएं लोगों का मन मोह रही है। इनमें चरनी में बाल रूप में प्रभु यीशु, अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज करते एवं आशीर्वाद की मुद्रा में प्रभु यीशु है। क्रिसमस से संबंधित अन्य प्रतिमाओं में परिया, देवदूत आदि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें