फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अमर उजाला फाउंडेशन संग कई संस्थाओं ने बांटा भोजन

Thu, 09 Apr 2020 04:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को राशन दिया गया... - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन

कोरोना वायरस की विश्व व्यापारी आपदा के इस दौर में अमर उजाला फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बना हुआ है। बुधवार को फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को राशन व भोजन उपलब्ध कराया।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) पर भोजन व खाना मांगने वालों को नगर के कई इलाकों में पहुंचकर मदद उपलब्ध कराई गई।

दतिया गेट, गुलाम गौस खां पार्क, डेली गांव, सैंयर गेट, बस स्टैंड आदि स्थानों पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में भोजन रथ पहुंचा। यहां लगभग तीन सौ जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई।

कमल सहगल रीतेश परेता, प्रदीप कुमार, बल्ले अग्रवाल, रश्मि, पार्षद बंटी सोनी, संजीव पांडेय, राजेश कुशवाहा, राजीव पांडेय, चेतन सहगल, अन्ना यादव, निहाल रायकवार आदि सामग्री वितरण में सहयोग किया। वहीं, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति की ओर से तीन सौ लोगों को भोजन के पैकेट व चालीस परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें