फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राउंड तक एक दूसरे का पीछा करते रहे भाजपा और सपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वोटों की गिनती के शुरूआती चरण को देखेंगे तो भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच काफी कांटे की टक्कर दिखाई दी। कभी भाजपा आगे तो कभी सपा। दोनों के बीच बढ़त का अंतर भी कोई ज्यादा नहीं था। बृहस्पतिवार की रात को कई राउंड तक भाजपा और सपा प्रत्याशी एक दूसरे का पीछा करते रहे। कभी सफाई खेमे में जश्न मनने लगता तो कभी भाजपाई जयकारे लगाने लगते। अब पूरी तरह से तस्वीर तो शुक्रवार को साफ हो सकेगी लेकिन दोनों ही धड़े अपनी जीत को लेकर दावे करते रहे।
विज्ञापन

पहले चरण की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार डा.मान सिंह ने करीब 1200 वोटों के साथ बढ़त बनानी शुरू की। सपा के आगे निकलने पर भाजपा समर्थकों के चेहरों पर तनाव झलकने लगा लेकिन, दूसरे चरण में भाजपा उम्मीदवार डा.यज्ञदत्त शर्मा ने तेजी दिखाते हुए, इस अंतर को काफी कम कर दिया। दूसरे राउंड की गिनती के बाद डा.मान सिंह की बढ़त 650 तक सिमट गई। अंतर घटने से टेंशन सपा कार्यकर्ताओं के बीच आ गई। सभी एक-एक वोट पर टकटकी लगाए हुए थे। इसके बाद देर रात तक हुई गणना के दौरान भी दोनों उम्मीदवार बेहद कम अंतर से एक-दूसरे के आगे पीछे बने रहे। इस बीच अटेवा उम्मीदवार डा.हरिप्रकाश यादव एवं बसपा समर्थित हरिश्चंद्र सिंह ने भी आशा के विपरीत काफी वोट बटोरे। कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह पहले चरण से ही पांचवे स्थान पर रहे। उनके स्थान पर अधिक परिवर्तन नहीं हुआ। पहला रांउड में सपा के डा.मान सिंह यादव 2546, भाजपा के डा.यज्ञदत्त शर्मा 1189, कांग्रेस के अजय कुमार सिंह 398 को वोट मिला। बसपा समर्थित हरिश्चंद्र सिंह पटेल 1138 एवं अटेवा के डा. हरिप्रकाश यादव ने 529 वोट हासिल किए। पहले चरण के मतों के परिणामों के साथ ही लड़ाई भाजपा एवं सपा के बीच ही मानी जाने लगी हालांकि निर्दलीय प्रत्यशियों की कसकर गत बनी। चार निर्दलीय उम्मीदवार को पहले चरण में कोई मत नहीं मिला जबकि पांच उम्मीदवार दूसरे चरण में कोई वोट हासिल नहीं कर सके। बता दें, प्रथम वरीयता मतों के साथ ही दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर ही विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। इसके लिए 21 चरणों तक मतगणना होगी।
प्रयागराज से लेकर दूसरे जगहों से घनघनाते रहे फोन
मतगणना आरंभ होने के साथ ही प्रयागराज से लेकर दूसरे जनपदों से भी लोग परिणाम जानने की कोशिश में फोन घनघनाते रहे। तकरीबन सभी प्रमुख उम्मीदवारों के प्रयागराज का होने से उनके समर्थक लगातार परिणाम पर टकटकी लगाए बैठे रहे। यहां उनके पास लगातार प्रयागराज से फोन आ रहे थे, प्रयागराज के जाने-माने राजनैतिक लोग भी लगातार यहां के नेताओं से चुनाव परिणामों का ताजा अपडेड लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें